Search

 
 
 

Bahragora: बेनाशोली जंगल में पहुंचा हाथी,  पास के ग्रामीण दहशत में

 
Bahragora(Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत बेनाशोली जंगल में एक सिंगल हाथी पहुंचा है. इस हाथी ने बेनाशोली के पास खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया. क्षेत्र में जंगली हाथी के दस्तक से जंगल से सटे गांव मनुषमुड़िया, बेनाशोली, बेहेडा, शालदोहा, नाकदोहा के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर

किसानों ने कहा कि जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं. वहीं वन विभाग ने भी ग्रामीणों को हाथी के करीब नहीं जाने, जंगली रास्ते का उपयोग न करने,  जंगल में सूखी लकड़ी तथा मशरूम के संग्रह नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है और ग्रामीणों को अलर्ट रहने भी कहा है.

हाथी की गतिविधि पर वन विभाग की नजर

कुछ दिनों पहले हाथी कई घरों को तोड़ चुके हैं. हाथी कभी भी गांव पहुंच जाते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं. अभी एक हाथी ही विचरण कर रहा हैं. वहीं वन विभाग की ओर से जान माल की नुकसान न हो  इसलिए हाथी की गतिविधि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मद्रास">https://lagatar.in/important-decision-of-madras-high-court-shariat-council-is-not-a-court-cannot-issue-divorce-certificate/">मद्रास

हाईकोर्ट का अहम फैसला, शरियत काउंसिल अदालत नहीं, तलाक सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही