Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भदुआ प्रावि के रसोई घर का दरवाजा तोड़ चावल-दाल खा गए हाथी

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे भदुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का बुधवार की रात्रि जंगली हाथियों ने दरवाजा तोड़ दिया और मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल और दाल खा लिया. बचे हुए अनाज को पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जंगली हाथी ने रसोई घर का दरवाजा तोड़ दिया और चावल तथा दाल को खाकर और जमीन पर छीट कर बर्बाद कर दिया. चूल्हा और बर्तनों को भी क्षतिग्रस्त किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Hathi-Bhadua-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-girls-residential-school-of-kukdu-will-start-two-teachers-deputed/">चांडिल

: शुरू होगा कुकड़ू का झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, दो शिक्षिका प्रतिनियोजित
उन्होंने बताया कि हाथियों के डर से स्कूल के रसोई घर में कम मात्रा में चावल और दाल रखा जा रहा था. हाथियों ने रसोई घर में गैस चूल्हा को भी तोड़ दिया है. ग्रामीणों के मुताबिक रात्रि में चार जंगली हाथी गांव में घुस आए थे. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल सीमा से सटा यह इलाका बहरागोड़ा प्रखंड का सर्वाधिक हाथी प्रभावित इलाका है. पिछले चार माह से इस इलाके में हाथियों ने जीना हराम कर रखा है. जंगली हाथी दिन भर आसपास के जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर उपद्रव मचाने लगते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही