Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : चौरंगी-बनकाटा सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत चौरंगी से बनकाटा तक जाने वाली सड़क की बदहाली का आलम यह है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. वर्षों से यह सड़क उपेक्षा का दंश झेल रही है. इसकी मरम्मत नहीं हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हुए हैं. नुकीले पत्थर भी उभरे हैं. कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं. विद्यार्थियों को स्कूल आने में भी परेशानियां होती हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-thieves-cut-copper-power-wire-from-moving-line-people-forced-to-live-in-heat-and-darkness/">किरीबुरू

: चलती लाइन से तांबे की बिजली तार काट ले गये चोर, गर्मी व अंधेरे में रहने को विवश लोग

गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है

यह सड़क बनकाटा पंचायत के कई गांवों को जोड़ती है. यह सड़क इस इलाके की प्रमुख सड़क मानी जाती है. सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं. परंतु मरम्मत की दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस सड़क की स्थिति और भी बदहाल हो जाती है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-services-defeated-mining-in-inter-departmental-volleyball-competition/">किरीबुरू

: अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सर्विसेस ने माइनिंग को किया पराजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही