Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की छापेमारी

Bahragora : उत्पाद विभाग ने बुधवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी करते हुए एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब विक्रेता तारा शंकर प्रधान बरशोल थाना क्षेत्र के गोहलामोड़ा का रहने वाला है. उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है. इसके अलावा चाकुलिया के कमारीगोड़ा, बरशोल के पाथरा, मानुषमुरिया, खंडामौदा एवं गोहलामोड़ा में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की गई. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/third-attempt-to-kidnap-eighth-student-saved-life-by-dodging/">तिसरी

: आठवीं के छात्र का अपहरण का प्रयास, चकमा देकर बचाई जान
फरार सभी शराब विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सभी जगहों पर छापेमारी के दौरान 10.86 लीटर विदेशी शराब, 4.55 लीटर बीयर, 3.06 लीटर देसी शराब और 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि इन जगहों पर अवैध रूप से शराब की खरीद बिक्री की जा रही है. इसके बाद उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीमों ने सभी जगहों पर छापेमारी की और शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही