Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बस स्टैंड के पीछे काजू जंगल में भीषण आग

Bahragora : बहरागोड़ा में जिला परिषद के बस स्टैंड के पीछे स्थित काजू जंगल में सोमवार की दोपहर को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई है. इसके कारण जंगल के पेड़-पौधे झुलस रहे हैं. काजू के फूलों से लदे अनेक वृक्ष भी झुलस गए हैं. छोटे-मोटे वन्य प्राणियों में भगदड़ मची है. छोटे-मोटे अनेक वन्य प्राणियों की मौत भी हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-for-public-pension-will-be-held-for-five-days-in-five-blocks/">जमशेदपुर

: पांच प्रखंडों में पांच दिनों तक लगेगा सर्वजन पेंशन के लिए शिविर
जंगल के आसपास रहने वाले लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि आग उनके घर तक ना पहुंच सके. विदित हो कि इस इलाके के जंगलों में कई दिनों से आग जल रही है. कहीं-कहीं तो आग बुझाने के लिए दमकल को भी बुलाना पड़ रहा है. असामाजिक तत्व जंगल में आग लगा दे रहे हैं, ताकि लकड़ियों को काटा जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही