Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बरसोल थाना में हंगामा करने के मामले में नौ नामजद समेत 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

 
Baharagora : बरसोल थाना में विगत 15 मार्च को हंगामा करने, पुलिस पदाधिकारियों के साथ गाली गलौज करने, मारपीट एवं सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में थाना के सअनि नूरसेन टोपनो के बयान पर नौ नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. विदित हो कि समीर सेना के संयोजक राकेश महंती के नेतृत्व में लोगों ने थाना में हंगामा किया था. उक्त समर्थकों ने पीसीआर वाहन में तैनात एएसआई द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था और उन्हें इस थाना से हटाने की मांग की थी. इस दौरान काफी हो हंगामा हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pragya-kendra-opened-in-graduate-college-kus-registrar-inaugurated/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में खुला प्रज्ञा केंद्र, केयू के कुलसचिव ने किया उद्घाटन

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

इसी मामले में नौ नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 8/23 भादवि की धारा 146,149, 341, 323, 353, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अभिलाष पटनायक ओडिशा के बारीपदा निवासी, बिल्लू मन्ना, दुर्गा मन्ना, राजकुमार पैड़ा, बापी पैड़ा (सभी खेड़ुआ), बरसोल के सौरभ कुमार घोष, खंडामौदा के चिरंजीवी बारिक, बाघाकुली के पूर्णेन्दु नायक और कोसतोड़ुआ के गौरव कुमार नायक का नाम शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही