Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अवैध बालू भंडारण करने के आरोप में बहुलिया के पंसस पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना अंतर्गत रंगुनिया में रविवार की देर शाम बिलाई शोल मैदान में गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू व बड़शोल थाना पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अवैध रूप से भंडारण किए गए लगभग 9000 सीएफटी बालू को जब्त किया गया. साथ ही बालू भंडारण करने के आरोप में बहुलिया पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य निमाई चांद पैरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसे भी पढ़े : खरसांवा">https://lagatar.in/kharsanwal-sonaram-bodra-became-zip-president-of-seraikela-district/">खरसांवा

  : सोनाराम बोदरा बने सरायकेला जिला के जिप अध्यक्ष बने 

अंचलाधिकारी के बयान पर थाना में मामला दर्ज

अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू ने थाने में लिखित रूप से कहा है कि निमाई चांद पैरा ने अवैध रूप से लगभग 9000 सीएफटी बालू का भंडारण रंगुनिया गांव में किया है. उक्त बालू को प्रशासन ने जप्त कर लिया है. विदित हो कि अंचलाधिकारी के बयान पर थाना में केस संख्या 23/22 के तहत निमाई चांद पैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-villagers-made-aware-about-prohibition-of-alcohol-in-potka-panchayat-building/">जादूगोड़ा

: पोटका पंचायत भवन में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही