Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वन विभाग ने 70 हाथियों को बंगाल में खदेड़ा

Baharagoda (Himangshu karan) : चाकुलिया वन क्षेत्र के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे लधनबनी के जंगलों से विगत रात्रि वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य और ग्रामीणों ने 70 हाथियों को खदेड़ कर बंगाल सीमा में प्रवेश करवा दिया है. बाकी के हाथी लधनबनी के आसपास के जंगलों में हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-strike-of-displaced-people-ends-after-tripartite-talks/">आदित्यपुर

: त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों का अपने घर से निकलना मुश्किल

[caption id="attachment_633567" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/HATHI-KHDERA-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> वन विभाग व ग्रामीण हाथियों को खदेड़ते हुए.[/caption] चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि विगत रात्रि में 70 हाथियों को बांसकठिया होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करवा दिया गया है. बाकी के हाथियों को भी खदेड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से इस सीमा में जंगली हाथी खदेड़ दिए जा रहे हैं. जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल गिधनी रेंज से सटे चाकुलिया रेंज क्षेत्र में भी जंगली हाथियों का दल उपद्रव मचा रहा है. हाथियों के कारण चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा और कलापाथर पंचायत के सीमा से सटे गांवों में ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. रात में जंगल से निकलकर हाथी भारी उत्पात मचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-government-should-restore-peace-manipur-withdraw-the-order-of-shoot-at-sight-aidso/">चाईबासा

: मणिपुर में शांति बहाल करे सरकार, “शूट एट साइट” का आदेश वापस ले – एआईडीएसओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही