Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोषाफलिया के समीप फुटबॉल मैदान में दो नर हाथियों की लड़ाई में मुटूरखाम पंचायत के डाबरा गांव निवासी मंगल मुर्मू (52) की मौत हो गई थी. लड़ रहे हाथियों में से एक ने मंगल के पीठ में दांत घुसा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव लाया गया. वन विभाग की ओर से वनपाल दिग्विजय ने मृतक के आश्रित को विधायक समीर कुमार महंती के हाथों 25 हजार रुपए श्राद्ध कर्म के लिए मुआवजा के रूप में दिए. मुआवजा की शेष राशि प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी. इस मौके पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, समीर कुमार दास समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-tweeting-to-dc-demanded-action-on-sand-mafia/">तांतनगर
: डीसी को ट्वीट कर बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की गई [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : हाथी के हमले से मृत के आश्रित को वन विभाग ने दिए 25 हजार रुपए
Leave a Comment