Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वन विभाग ने प्रचार वाहन से चलाया जागरूकता अभियान

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों तथा वनों से सटे गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मंगलवार को एलसीडी लगे प्रचार गाड़ी से जागरूकता अभियान चलाया. वन तथा वन्य प्राणियों की रक्षा करने का संदेश दिया. जंगलों में आग लगनी आम बात हो गई है. इसे रोकने के लिए जन जन तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-awareness-cum-measles-rubella-camp-organized-on-world-malaria-day/">पीरटांड़

: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता सह मिजिल्स रुबैला शिविर का आयोजन

आम जनता पर भी है जंगल की रक्षा का दायित्व

जंगल की रक्षा करने का दायित्व वन विभाग के अलावा आम जनता पर भी है. वन विभाग द्वारा इस दौरान बताया गया कि महुआ पेड़ के नीचे सफाई झाड़ू लेकर करें और जंगल क्षेत्र में धूम्रपान नहीं करें. जंगल से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो इसे वन विभाग को सूचना दें. प्रचार वाहन के साथ वन विभाग के किशोर करण महतो, किरण कुमार मंडल, उत्तम भगत, संतोष घोष, चालक सपन दे शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही