Search

 
 
 

बहरागोड़ा : हाथियों को खदेड़ने में जुटी है वन विभाग की टीम, लधनबनी जंगल में हैं 40 जंगली हाथी

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सांडरा पंचायत के लुगाहारा के पास दूसरे दिन भी रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम और ग्रामीण हाथियों को पश्चिम बंगाल की सीमा में भगाने की कोशिश में जुटे हैं. रविवार की शाम से ही सभी मशाल लेकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को खदेड़ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 40 जंगली हाथी लुगाहारा से सटे लधनबनी जंगल में शरण लिए हुए हैं. जबकि कुछ हाथी सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बाकड़ा गांव के पास जंगल में हैं. रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य और ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने में जुटे हुए हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/07rc_m_212_07052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-final-of-second-t-10-flood-light-open-cricket-tournament-begins/">किरीबुरू

 : दूसरा टी-10 फ्लड लाइट ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही