Search

 
 
 

बहरागोड़ा : शोकसभा में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश कुमार षाड़ंगी

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी अर्धेन्दू बेरा (53) विगत 27 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए भुनेश्वर के किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उपचार के क्रम में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी. रविवार की शाम खंडामौदा गांव के रासमंच में स्थित गोपबंधु पाठागार के समीप तंतुबाई समाज के लोगों समेत ग्रामीणों ने शोकसभा का आयोजन किया. सर्वप्रथम लोगों ने उनके फोटो पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी, गोपाल चंद्र बेरा, सरद चंद्र बेरा, बनबिहारी बेरा, रामरंजन बेरा, संभुनाथ बेरा, पवित्र बेरा, शम्भूनाथ बेरा, चतुर्भुज बेरा, काशीनाथ बेरा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-is-shocked-to-see-mainheart-and-toffee-t-shirt-scams-saryu-rai/">जमशेदपुर

: : मेनहर्ट और टॉफी टी-शर्ट घोटाले में घिरता देख बौखला गए हैं रघुवर- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही