Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : फोरलेन का कट कर रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रित

Bahragora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित संतोष होटल के समीप एनएच 18 के फोरलेन के कट स्थल पर पर ट्रैफिक सिग्नल का पोस्ट नहीं होने से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. सिग्नल पोस्ट नहीं होने के कारण बाइक सवार या फिर अन्य वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं. या फिर दूसरे सर्विस रोड पर जाने की कोशिश में किसी वाहन की चपेट में आ जाते हैं. उक्त स्थल पर अभी तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और कई की जान भी जा चुकी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-p-loader-machine-hit-the-bike-driver-narrowly-survived/">नोवामुंडी

: पी लोडर मशीन ने बाइक चालक को मारा धक्का, बाल-बाल बचे
जमशेदपुर की तरफ से या फिर कोलकाता की तरफ से आने वाले वाहनों को रात के अंधेरे में कट के बारे में पता नहीं चल पाता है. इसी कट से होकर विद्यालय एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी, अभिभावक तथा आसपास के गांव के ग्रामीण आना-जाना करते हैं. स्थानीय ग्रामीण उक्त स्थल पर ट्रैफिक सिग्नल की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही