Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : 2 जुलाई को मालबांधी गांव में आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu Karan) : दो जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गांव में विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर, झाड़ग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों से 12 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी तथा डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी. स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी. निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को मालबांधी गांव में एक बैठक सम्पन्न हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ensure-necessary-action-by-marking-illegal-cultivation-of-opium-hemp-in-the-district-deputy-commissioner/">आदित्यपुर

: जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें – उपायुक्त

स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ी सम्पत्ति

बैठक को संबोधित करते हुए राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यंत कमी है. ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल तथा ओड़िशा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ी सम्पत्ति है. लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. विगत एक वर्ष के दौरान 35 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. जिनमें 20 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-foundation-day-of-ajsu-party-celebrated-as-service-and-resolution-day-in-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ में सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मना आजसू पार्टी का स्थापना दिवस

यह रहे बैठक में मौजूद

बैठक को वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, मुन्ना पाल ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन भाजपा बहरागोड़ा मंडल महामंत्री भक्तश्री पांडा ने किया. बैठक में रंजीत कारेक, संजीव रथ, बिरेश जेना, मिठुन जेना, मोनो शामल, मोहन शामल, देवीप्रशाद दुबे , सुधीर पात्र, आशीष शामल, पार्थ झा, अर्जुन शामल, पवित्र पात्र, प्रताप नाथ, दलगोविंद दास, अनु साव, पदु पात्र, सुधीर पात्र, अमित महतो, धनंजय बाड़ी, मानस ओझा, आकुल सियान, सत्यवान महापात्र, सुनील जेना, अमित साव, माधुरी जेना, सुष्मिता दास, पति शामल, रिमी शामल, हरिमिश्र जेना, रीना जेना आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही