Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सीएचसी में नि:शुल्क चर्म रोग जांच शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Baharagora : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस जांच शिविर में डॉ राजीव ने सहियाओं के द्वारा कुष्ठ रोग खोज अभियान (एलसीडीसी-2023) अंतर्गत चिन्हित 53 संदेहास्पद कुष्ठ मरीजों की संपुष्टि कर पांच मरीजों को नि:शुल्क एमडीटी दवा दी. उन्होंने कहा कि हमें भी कुष्ठ रोगियों से समान्य रोगी जैसा व्यवहार करना चाहिए तथा नियमित रूप से एमडीटी दवा का सेवन करने से यह रोग बिल्कुल ठीक हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि कुष्ठ रोग छुने से नहीं फैलता है और ना ही इसका पिछले जन्म के पाप से कोई संबंध है. इसका इलाज सभी सरकारी स्वास्थ केन्द्रों में नि:शुल्क है तथा दवा एवं परामर्श भी फ्री में उपलब्ध हैं. कहा कि कुष्ठ रोग का जल्द इलाज कराने से रोगी को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-president-of-jharkhand-chamber-kishor-mantri-got-a-warm-welcome/">चाईबासा

: झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

रिकन्सट्रक्टिभ सर्जरी की दी गई जानकारी

डॉ उत्पल मुर्मू के द्वारा कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए पांच मरीजों को सेल्फ केयर के महत्व की जानकारी के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, एमसीआर चप्पल तथा सेल्फ केयर किट प्रदान की गई है. डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने कुष्ठ रोगियों को गर्म चीजों को हाथों से नहीं पकड़ने तथा ठंडे मे आग सेकने में सावधानी बरतने को कहा. उनके द्वारा रिकन्सट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया गया. इस सर्जरी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के हाथ, पैर तथा आंखों की दिव्यांगता को दूर किया जाता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उरांव, प्रखंड लेखा प्रबंधक श्यामा प्रसाद महापात्रा, एमपीडब्लू चंदन कुमार मन्ना तथा श्रीराम सिंह का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही