Search

 
 
 

बहरागोड़ा : गोपीबल्लभपुर राधा-गोविंद महोत्सव में शामिल हुए डाॅ गोस्वामी

 
Bahragora : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी मंगलवार को बहरागोड़ा से सटे पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर धाम पहुंचे. डाॅ गोस्वामी ने राधा - गोविन्द के समक्ष शीश झुकाकर नमन किया तथा प्रभु से क्षेत्र के लोगों के सुख व समृद्धि हेतु प्रार्थना की. डाॅ गोस्वामी ने महंत महाराज श्री कृष्ण केशवानंद देव गोस्वामी का भी आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-nandpur-the-society-celebrated-mage-festival-cum-meeting-ceremony/">मनोहरपुर

: नंदपुर में हो समाज ने मनाया मागे पर्व सह मिलन समारोह
गोपीबल्लभपुर धाम में विगत 12 दिनों से महोत्सव तथा मेला का आयोजन हो रहा है, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पधार रहे हैं. गोपीबल्लभपुर में राधागोविंद भगवान का प्रसिद्ध मंदिर है. डाॅ गोस्वामी के साथ श्रीबत्स घोष, तापस सुईं, हेमकांत भुईंया, यादव पात्र, मुन्ना पाल तथा गुरु प्रसाद गोराई ने भी महंत महाराज का आशीर्वाद लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही