Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जंगली हाथियों के उत्पात को रोके सरकार : डाॅ गोस्वामी

Bahragora : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रहे जंगली हाथियों के उत्पात को रोकने हेतु विशेष कदम उठाने का आग्रह किया है. डाॅ गोस्वामी ने राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव से कहा कि पिछले कई महीनों से हाथियों के उत्पात से अनेक लोगों की जानें गई. अब तो हाथी गांवों में भी घुसने लगे हैं. चाकुलिया व बहरागोड़ा प्रखंडों के जंगल के निकट के गांवों में रहने वाले लोगों को दहशत में रात बितानी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-peoples-life-disturbed-due-to-water-problem-bjp-submitted-memorandum-to-dc/">गढ़वा

: पानी की समस्या से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त, डीसी को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
डाॅ गोस्वामी ने शनिवार को चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव की एक महिला को हाथी द्वारा मारे जाने पर गहरा दुःख प्रकट किया. डाॅ गोस्वामी ने सरकार से हाथियों को घने जंगलों की ओर भेजने के लिए वन विभाग का एक टास्क फोर्स गठन करने की मांग की है. डाॅ गोस्वामी ने सरकार से हाथियों के द्वारा मारे जाने पर मृतक के आश्रितों को 10 लाख रूपये मुआवजा राशि देने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही