Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनायी गयी गुरु पूर्णिमा

 
Baharagoda (Himangshu karan) : सोमवार को बहरागोड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा (ईचड़ाशोल ) में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. शिशु भारती की अध्यक्षा अनुष्का साहु एवं किशोर भारती की अध्यक्षा श्रीदे की अध्यक्षता में महर्षि वेद व्यास की जयंती भी मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि वेदव्यास, माता भारती, भारत माता और ओम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-collided-with-a-cyclist-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया

[caption id="attachment_686804" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/03rc_m_24_03072023_1-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं.[/caption] भैया बहनों ने सर्वप्रथम सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया. भैया बहनों ने नृत्य, संगीत एवं भाषण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों नै महर्षि वेद व्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला और गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया. कहा गया कि सरस्वती शिशु मंदिर परिवार भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखते हुए शिक्षा रूपी दीपक को प्रज्ज्वलित कर समाज को प्रकाशित कर रहा है. आज इसके प्रांगण में गुरु शिष्य के मधुर संबंध को प्रदर्शित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया. मौके पर विद्यालय के दोनों प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक तथा बासुदेव प्रधान, प्राचार्य, प्राचार्या और भैया बहन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burn-unit-to-be-shifted-to-new-medicine-building-of-mgm-hospital-process-started/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के नए मेडिसिन बिल्डिंग में शिफ्ट होगा बर्न यूनिट, प्रक्रिया शुरु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही