Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों एवं युवाओं को ठगा है : डॉ गोस्वामी

Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को माटिहाना गांव में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा हुई. 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह का शहीद दिवस कार्यक्रम तथा 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 3 वर्षों के झामुमो गठबंधन सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. मंत्रियों तथा भ्रष्ट पदाधिकारियों के काले कारनामें प्रतिदिन उजागर हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-heartfelt-farewell-given-to-inter-students-in-st-augustines-college/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

एक हजार युवाओं को भी नहीं मिली नौकरी

उन्होंने कहा कि 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने विगत 3 वर्षों में एक हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दे सकी. कृषि के विकास के लिए सरकार ने कोई कार्य तो नहीं किया अपितु समय पर बिजली बिल न दे पाने पर गरीब किसानों के बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है. हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों एवं युवाओं को ठगा है. डाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद करने का आह्वान किया है. बैठक में जन मुद्दों को लेकर जनआंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक को जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, राजीव महापात्रा तथा महादेव बैठा ने भी संबोधित किया. मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-departmental-seminar-on-union-budget-held-at-faculty-of-commerce-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में हुई केंद्रीय बजट पर विभागीय संगोष्ठी

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से समीर सेनापति, गौतम बांसुरी, पार्थो बेरा,नारण मंडी, जय बेरा, गोकुल बेरा, प्रबोध साव, अम्बु घोष, गोपाल मुंडा, मिथुन जाना, मुना पाल, पीताम्बर मुर्मू, साकला मुर्मू, चंदन पात्र, सुखेंदु पात्र, कृष्णा पाल, माधुरी श्यामल, मोनालिसा माइती, सत्यवान पैरा, स्वरूप पाणिग्राही, सुनील पैरा, पुलिन पैरा, अशोक पैरा, टूना नायक, आसू कुइला, माणिक राय, समरेश घोष, कबिन्द्र नाथ कुंडू, दीपंकर साव, कमलेश साव, हेमकांत भुइयां, कौशिक माइती, असीम कुंडू, शंकर नायक, अपूर्व सुन्दर दास, स्वरूप सीट, राधा गोविन्द भोक्ता उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही