Search

 
 
 

बहरागोड़ा : तीन माह से बंद है हाई मास्ट लाइट, ग्रामीण परेशान

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत अंतर्गत महुलचुई चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट तीन माह से खराब है. इस कारण शाम के समय चौक पर अंधेरा पसर जाता है. आसपास के ग्रामीण इस चौक पर स्थित दुकानों में खरीदारी करने आते हैं. इन्हें अंधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : एस">https://lagatar.in/%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-sco-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b9/">एस

जयशंकर ने SCO की बैठक में कहा, भारत सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा
दुकानदार तथा ग्रामीण हाई मास्ट लाइट की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न गांव में हाई मास्ट लाइट तो लगा दी गई है, परंतु इनका रखरखाव नहीं हो रहा है. नतीजतन अधिकांश हाई मास्ट लाइट खराब होती जा रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही