Search

 
 
 

बहरागोड़ा : उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल परिसर में वित्त रहित शिक्षा नीति का किया पुतला दहन

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित सीडीएन हाई स्कूल के शिक्षकों ने झारखंड सरकार द्वारा कॉलेजों के अधिग्रहण किए जाने की मांग को लेकर सीडीएन हाई स्कूल पाचाण्डो के प्रधानाध्यापक हरेकृष्ण पात्र के नेतृत्व में स्कूल परिसर में वित्त रहित नीति का पुतला दहन किया. प्रधानाध्यापक हरेकृष्ण पात्र ने बताया कि एकीकृत बिहार सरकार के समय दो अक्टूबर 1985 को वित्त रहित शिक्षा नीति लागू की गई थी. उसमें स्कूलों के समायोजन में आने वाले वित्त के अभाव में तत्कालीन सरकार द्वारा यह नीति लागू की गई थी. यह आज तक लागू है. अलग राज्य गठन होने के बाद शिक्षकों व कर्मचारियों में आशा जगी थी कि झारखंड सरकार वित्त रहित संस्थानों का समायोजन करेगी. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-recommendation-of-action-on-absent-forest-and-electricity-department-in-the-meeting-of-panas/">नावाडीह

: पंसस की बैठक में अनुपस्थित वन व बिजली विभाग पर कार्रवाई की अनुशंसा

31 जुलाई को पूरे राज्य के वित्त रहित संस्थानों में रहेगा शैक्षणिक हड़ताल 

40 वर्ष गुजर जाने के बाद भी यह नीति लागू है. वित्त रहित शिक्षा झारखंड शिक्षा नीति पर कलंक है. बताया की 31 जुलाई को पूरे राज्य में वित्त रहित संस्थानों में शैक्षणिक हड़ताल रहेगा. दो अगस्त को विधानसभा के सामने महा धरना दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक विद्यालय एवं इंटर कॉलेज के 10-10 शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी. इस मौके पर शिक्षक सुधामोय पात्र, तापस गोराई, अजीत चौधरी, हीरालाल प्रधान, देवाशीष बुधुक, बलराम मुंडा, मुक्तिपाद साहु, ससधर बारिक, बरूण नायक उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही