Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : टैंकर दुर्घटना में मृत महिला व पुरुष की हुई पहचान, पांच घंटे से हाईवे जाम

Advertisement
Advertisement
Baharagoda(Himangshu karan) : बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 के किनारे स्थित यात्री शेड से रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे अलकतरा से लोड एक टैंकर नंबर डब्ल्यूबी 29 ए 8919 के टकराने से यात्री शेड ध्वस्त हो गया. इस दुर्घटना में एक वृद्धा समेत दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. मृत महिला, पुरुष तथा घायल दो लोगों की पहचान हो गई है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बारीपादा रेफर किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-siege-of-the-chiefs-house-due-to-water-shortage-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में पानी की किल्लत को लेकर मुखिया के घर का घेराव

ग्रामीणों ने हाईवे को किया जाम

इधर, खंडामौदा चौक पर अंडरपास (फ्लाईओवर) निर्माण और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे को पांच घंटे से जाम कर रखा है. घटनास्थल पर बहरागोड़ा और बरसोल थाना के पदाधिकारी मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. मृत महिला की पहचान फुलबेड़िया गांव की बाले मुंडा (55 वर्ष) के रूप में और मृत पुरुष की पहचान खामार गांव के तपन कुमार त्रिपाठी (47वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल कार्तिक मुंडा 24 पाटपुर- महाकुड़िया और भीम खामराई 27 सालझटिया गांव के हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-medical-waste-being-thrown-in-the-open-risk-of-infection/">चाईबासा

: खुले में फेंका जा रहा मेडिकल कचरा, संक्रमण का खतरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही