Search

बहरागोड़ा : भुतिया पंचायत में आंधी से कई घरों के छप्पर उड़े

Baharagoda : 13 जून की शाम आई आंधी से बहरागोड़ा प्रखंड की भुतिया पंचायत के कई गांव में अनेक घरों के छप्पर उड़ जाने की सूचना है. जिन लोगों के घरों के छप्पर उड़े हैं, वे परेशानियों में पड़े हैं. पंचायत के मंगड़ोशोल गांव में सेराल सोरेन और नंदलाल सोरेन के घर की टाली उजड़ कर टूट गई है. जानकारी के मुताबिक पंचायत के स्वर्गछिड़ा गांव में भी कई घरों के छप्पर टूट गए हैं. ग्रामीणों के मुताबिक शाम को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई थी. आंधी से ही घरों के छप्पर उड़ गए और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. घरों के छप्पर उड़ने से गृह मालिकों को भारी नुकसान हुआ है. घर बनाने में भी उन्हें परेशानी होगी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-martyrs-of-the-kukdu-naxalite-incident-remembered-on-the-fourth-martyrdom-day/">चांडिल

: चौथे शहादत दिवस पर याद किए गए कुकड़ू नक्सली घटना के शहीद जवान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp