Search

 
 
 

Bahragora: धान खरीद की सुचारू व्‍यवस्‍था के लिए पाथरघाटा धान अधिप्रति केंद्र का निरीक्षण

 
Bahragora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरघाटा धान अधिप्रति केंद्र  का रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति शबनम ने मंगलवार को निरीक्षण किया. उन्होंने बताया धान खरीद की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया गया.

किसानों की सुविधा तथा पारदर्शिता को महत्व देने का निर्देश

उन्होंने बताया कि इस दौरान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण तथा भंडारण की व्यवस्था को बारीकी से जांच पड़ताल की गई. उन्होंने लैंप्स में मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधा तथा पारदर्शिता को महत्व दिया जाए. उन्होंने नमी परीक्षण तथा तौल प्रक्रिया में किसी भी प्रकार गड़बड़ी न होने की बात कही. भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि खरीदा गया धान सुनिश्चित तरीके से रखा जाए.

धान खरीदारी नीति को सही ढंग से लागू करें

उन्‍होंने कहा कि धान खरीदारी नीति को सही ढंग से लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें. इस दौरान उन्होंने धान अधिप्रति केंद्र के चारों ओर मशीनों को बारीकी से देखा.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर लैंप्स के सचिव सपन माझी, रतन पाल, अशोक सोम, तपन भद्र, शंकर प्रधान, अरविंद दास, गोबिंद दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-contract-workers-cannot-be-removed-order-for-outsourced-appointment-in-drinking-water-department-stayed/">हाईकोर्ट

ने कहा- संविदा कर्मियों को नहीं हटा सकते, पेयजल विभाग में आउटसोर्स नियुक्ति के आदेश पर रोक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही