Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जैक बोर्ड में ओडिया और बांग्ला का शिक्षाविद मनोनीत नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. षाड़ंगी

 
Baharagoda (Himangshu karan) : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि कोल्हन विश्वविद्यालय में पंद्रह सदस्य मनोनीत किए गए है. इसके लिए झारखण्ड सरकार बधाई की पात्र है . लेकिन अत्यंत दु:ख का विषय यह है कि इस बोर्ड में इस बार भी एक भी बांग्ला तथा ओडिया भाषा के शिक्षाविद को शामिल नहीं किया गया. जबकि यह दोनों भाषाएं संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध हैं तथा झारखंड की द्वितीय राज्य भाषा के रूप में घोषित हैं. सूची में कोल्हान प्रमंडल को (सिंहभूम) संपूर्ण रूप से दरकिनार कर दिया गया, जो कि इस क्षेत्र के प्रति ओडिया और बंगला भाषियों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार है. राज्य सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल कोल्हान क्षेत्र से ओडिया एवं बांग्ला भाषी शिक्षाविद को जैक बोर्ड में मनोनीत किया जाए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drc-committee-constituted-in-bangla-department-of-kolhan-university-hod-becomes-chairman/">चाईबासा

: कोल्हन विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में डीआरसी कमेटी गठित, एचओडी बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही