Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जय झारखंड व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने प्रभारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा इकाई के जय झारखंड एवं झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा. इसके पूर्व सदस्यों ने बहरागोड़ा मुख्य बाजार होते हुए बाइक रैली निकाली. रैली में शामिल युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया. इस रैली का नेतृत्व आंदोलनकारी नेता कलन महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-senior-officials-of-the-district-were-present-in-the-block-level-review-meeting/">मुसाबनी

: प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

नई नियोजन अविलंब रद्द करने की मांग की गई

सौंपे गए ज्ञापन में सरकार द्वारा लाई गई नई नियोजन नीति 60:40 को अविलंब रद्द करने की मांग की गई है. अंतिम सर्वे सेटलमेंट खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की गई. कलन महतो ने कहा कि 60:40 वाली नई नियोजन नीति अविलंब रद्द हो अन्यथा सरकार के खिलाफ बहरागोड़ा में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. इस मौके पर सुमन पैड़ा, शिवशंकर पैड़ा, वैधनाथ माझी, सुनील हांसदा, बासुदेव पंडा, हरि पद महतो, राजु महतो, भवरंजन महतो एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही