Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बरोल गांव के सिदो-कान्हू चौक के पास जलमीनार खराब

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत बरोल गांव के सिदो-कान्हू चौक पर स्थापित सोलर जलमीनार कई माह से बंद पड़ी है. इससे वहां लगने वाली साप्ताहिक हाट में आने जाने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोगों को पीने का पानी दूर में स्थित चापानल से लाना पड़ता है. ग्रामीण जयपाल मुंडा, बबलू मुंडा, विकास मुंडा, चैतन मुंडा, विजय मुंडा ने कहा कि बंद पड़ी जलमीनार की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी को सूचित किया जा चुका है. फिर भी अभी तक इसमें कोई पहल नहीं हुई. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. बता दें कि साप्ताहिक हाट में काफी संख्या में भीड़ जुटती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-was-giving-water-connection-in-saldih-township-on-the-orders-of-minister/">आदित्यपुर

: मंत्री के आदेश पर सालडीह बस्ती में नगर निगम दे रहा था पानी कनेक्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही