Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मयूरभंज में झामुमो के बंद से झारखंड में भी जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पास ओडिशा के मयूरभंज जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक दिवसीय हड़ताल किया है. हड़ताल से जामसोला से बहरागोड़ा तक लगभग 10 किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. रात्रि 12:00 बजे से बंद समर्थकों ने जामसोला पुल के ऊपर आकर एनएच 49 को अवरुद्ध कर दिया है. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elderly-dies-after-being-hit-by-a-train/">चाकुलिया

: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

यात्रियों को हो रही परेशानी

[caption id="attachment_738675" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JAM-1-1-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" /> आंदोलकारियों से बात करती पुलिस.[/caption] जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वृद्धा पेंशन में बढ़ोत्तरी, आसाम में आदिवासियों के ऊपर हो रहे हिंसा के लिए राष्ट्रपति शासन की मांग, संताली भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने, सरना धर्म कोड लागू करने, जाहेर गाढ़ की घेराबंदी करने जैसे पंद्रह मुद्दों को लेकर यह हड़ताल किया है. बंद के प्रभाव से दूरगामी वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही झारखंड से पश्चिम बंगाल गोपीबल्लवपुर तथा उड़ीसा के विभिन्न जगह जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. झरपोखरिया पुलिस आंदोलनकारियों से वार्ता कर रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-young-man-died-by-jumping-from-amainagar-subarnarekha-river-bridge/">घाटशिला

: अमाईनगर स्वर्णरेखा नदी पुल से युवक ने कूदकर दी जान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही