Search

 
 
 

बहरागोड़ा : झारखंड मिल्क फेडरेशन ने दुग्ध मित्रों को दिया प्रशिक्षण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा काली संघ मैदान स्थित क्लब भवन में शनिवार को झारखंड मिल्क फेडरेशन मेघा डायरी की ओर से दुग्ध मित्रों को दूध संग्रहण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. दुग्ध मित्र दूध की गुणवत्ता की जांच मशीन की सहायता से कैसे करें, दूध में जल की मात्रा, दूध में वसा की मात्रा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में झारखंड मिल्क फेडरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज कुमार मिश्रा, सीनियर इंजीनियर राजीव कुमार, प्रेम शंकर तिवारी उपस्थित रहे. वहीं कोल्हान प्रमंडल के ओएसडी राज किशोर प्रसाद ने दुग्ध मित्रों को दूध उत्पादन तथा उसके भंडारण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर दुग्ध मित्र भक्त चरण कुईला, शिव शंकर बेरा, कृष्णा पात्र, राधा दण्डपाट, शुखेंदु राउत सहित अनेक दुग्ध मित्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bolani-fc-won-the-ratan-pradhan-trophy-by-defeating-chimila-fc-1-0/">नोवामुंडी

: बोलानी एफसी ने चिमिला एफसी को 1- 0 से पराजित कर जीता रतन प्रधान ट्रॉफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही