Search

 
 
 

बहरागोड़ा : रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक में शामिल हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष

 
Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की ओर से एक बैठक का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता सुनीता सोरेन ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीस सुत्री अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा उपस्थित थे. उनके समक्ष माता समिति के सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा. इस पर असित मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं को प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा. इस पर सरकार जरूर पहल करेगी. इस मौके पर सरस्वती बाहिनी (माता समिति) की ओर से सुनीता सोरेन, सोहागी सोरेन, सरस्वती बेरा, सुकुंतला साहू, देवजानी दण्डपात, माती हांसदा, तुलसी सोरेन, बसंती हेंब्रम, पान मंडी, छबि बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-takes-out-funeral-procession-of-prime-minister-and-home-minister/">जमशेदपुर

: कांग्रेस ने निकाली प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की शव यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही