Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव ने योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Baharagora (Himangshu Karan) : राज्य स्तरीय अनुश्रवण टीम ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मटिहाना पंचायत तथा सांड्रा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं का निरीक्षण किया. इसके साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत सिंचाई नाली, तालाब निर्माण, जेएसएलपीएस समूह के द्वारा बकरी पालन, मुर्गी पालन, आम बागवानी, दीदी बाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली. इस निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला कार्यालय के मनरेगा टीम अखिलेश कुमार, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-the-initiative-of-the-deputy-commissioner-the-sabar-child-burnt-by-fire-was-admitted-to-mgm/">बहरागोड़ा

: उपायुक्त की पहल पर आग से झुलसे सबर बच्चे को एमजीएम में कराया गया भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही