Search

 
 
 

Bahragora: 17वीं विजय बोस क्रिकेट प्रतियोगिता में करनडीह एकादश बना विजेता

 
Bahragora (Himangshu karan):  बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम के ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 17वीं विजय बोस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच करनडीह एकादश बनाम मऊभंडार एकादश के बीच खेला गया. करनडीह एकादश ने जीत हासिल कर ट्राफी पर अपना कब्‍जा जमाया.

करनडीह ने बनाए 262 रन, मऊभंडार 19.5 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए करनडीह की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 262 रन बनाये. करनडीह की तरफ से रितिक ने सर्वाधिक 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली. 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मऊभंडार एकादश की टीम 19.5 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

यह थे उपस्थित

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएससीए के कोषाध्यक्ष राजीव बदान उपस्थित रहे. विजेता टीम करनडीह एकादश को सत्यवीर रजक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह, रंजीत बाला, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, तपेश महापात्र, वन बिहारी साव, गौरी शंकर महतो, दिवाकर शर्मा, अफताब आलम, तरुण कुमार नाग, विकाश मिश्रा, सायमंस कुमार, निशिकांत कुमार, रेमंड हापटगड़ा, पिकलु घोष, तरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dca-will-honor-dhanbads-first-international-female-cricketer-anandita/">धनबाद

की पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर अनंदिता को सम्मानित करेगा डीसीए
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही