Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी समाज ने किया अनिश्चितकालीन एनएच-49 जाम

Baharagora (Himangshu karan) : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह से कुड़मी समाज ने पश्चिम बंगाल के खेमाशुली के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को अनिश्चित काल के लिए जाम कर दिया है. इस जाम का नेतृत्व कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश महतो, वीरेंद्र महतो, कौशिक महतो समेत अन्य कई नेता कर रहे हैं. हाईवे पर सैकड़ों समर्थकों का जमावड़ा लगा है. वाहनों का परिचालन बंद है. वाहनों की कतार खेमाशुली से लेकर बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बरसोल थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय तक पहुंच गई है. जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हैं और चालक परेशानियों में पड़े हैं. उच्च पथ 49 से वाहनों का पश्चिम बंगाल जाना और पश्चिम बंगाल से बहरागोड़ा आना बंद हो गया है. [caption id="attachment_598834" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baharagora-nh-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरसोल थाना क्षेत्र के एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-security-studies-will-start-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में शुरू होगी साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई

वाहनों की लगी लंबी कतार

[caption id="attachment_598838" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/baharagora-nh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वाहनों को रोकते कुड़मी समाज के सदस्य[/caption] कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश महतो ने दूरभाष पर बताया कि कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के लोगों द्वारा मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए एनएच 49 को जाम किया गया है. उनका कहना है कि समाज की मांग को राज्य और केंद्र सरकार नहीं मान रही है. जब-जब आंदोलन किया गया तब-तब सिर्फ आश्वासन ही मिला. उन्होंने कहा कि खेमाशुली में रेल चक्का जाम करने की कोई योजना नहीं है. राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यहां पर हाइवे को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया गया है. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक एनएच-49 जाम है और विभिन्न राज्यों से बहरागोड़ा होकर कोलकाता जाने वाले वाहनों की कतार लंबी होती जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही