Search

बहरागोड़ा : कुणाल षाड़ंगी ने खेड़ुआ पंचायत में ग्रामीणों के साथ की बैठक

Baharagora (Himangshu karan) : अपने सुझाव यात्रा के चौथे पड़ाव के क्रम में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान खेड़ुआ पंचायत के दुधकुंडी, दारिशोल (हनुमान मंदिर), कोरारिया, खेड़ुआ, जयपुरा गांव में जा कर लोगों के साथ बैठक की और वर्तमान की राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की. उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि पिछले तीन साल में वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर उनकी क्या राय है और व्यवस्था में सुधार हेतु उनका क्या सुझाव है. इस दौरान उन्होंने खेड़ुआ पंचायत के विभिन्न गांव में उनके कार्यकाल के दौरान 21 से ज्यादा लागू हुई योजनाओं को जनता के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-people-paid-tribute-to-late-rakesh-dubey-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में भाजपाईयों ने दिवंगत राकेश दुबे को दी श्रद्धांजलि

बैठक में काफी संख्या में मौजूद थे ग्रामीण

उन्होंने कहा कि खेड़ुआ पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए दूधकुंडी ग्राम में सिंचाई समरसेबल निर्माण, जयपुर हाट मैदान में ओवरहेड टैंक सह शौचालय निर्माण, खेरूआ शिव मंदिर से नियति नायक के घर तक 450 फीट पीसीसी पथ निर्माण, ग्राम टुबली में टूबली सीमा से जयपुरा सीमा तक 150 फीट पीसीसी पथ निर्माण, दूधकुंडी गांव में पंचानन मुर्मू के घर से सुरेन मुर्मू के घर तक 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण करवाया. इसके साथ ही दारिशोल हरिजन बस्ती में पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक, कडोरिया पिंटू सिंह के घर से आंगनबाड़ी तक 300 फीट पीसीसी पथ, जयपुरा पुराना पंचायत भवन में पेयजल के लिए सौर ऊर्जा चलित ओवरहेड टैंक, दारीशोल स्वपन राणा के प्रदत जमीन पर सिंचाई समरसेबल, जयपुरा संजय पाल की जमीन पर सिंचाई समरसेबल का निर्माण करवाया. श्यामडिंगा में सौर ऊर्जा चालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति, ग्राम टूबली में सौर ऊर्जा चलित ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दिलायी और निर्माण भी पूरा हुआ. बैठकों में अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp