Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर आयोजित

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ अमित आलदा अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार- एसीजेएम के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उन्होंने बताया गया कि सुदुर गांव के लोगों को कानून के बारे में जानकारी नहीं होती है. इसलिए प्रत्येक प्रखंड में इस तरह का शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में सभी विभाग द्वारा अलग-अलग स्टाॅल लगाए गए थे. इस शिविर में जेएसएलपीएस द्वारा 117 स्वयं सहायता समूहों को 4,29,50,000.00 रुपये का चेक वितरण किया गया. [caption id="attachment_566328" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Baharagoda-Vidhik-Seva.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में महिला को पेंशन स्विकृति पत्र देते अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-legal-services-cum-empowerment-camp-organized-in-dhalbhumgarh/">घाटशिला

: धालभूमगढ़ में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर आयोजित

कृषि विभाग ने 11 लोगों दिया केसीसी ऋण

सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा सम्मान पेंशन योजना, निःशक्त पेंशन योजना के तहत 24 लोगों को स्विकृति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कृषि विभाग की ओर से 11 लोगों को 3,22,000.00 रुपये का केसीसी ऋण वितरित किया गया. आपूर्ति विभाग की और से 14 लोगों को नया ग्रीन कार्ड दिया गया एवं 7 लोगों को सोना सबरन योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण किया गया. 10 सबर लोगों को बिरसा आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र दिया गया. निर्वाचन विभाग की ओर से 3 बीएलओ एवं 01 सुपरवाईजर को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया. [caption id="attachment_566331" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Baharagoda-Vidhik-Seva-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shatchandi-mahayagya-in-rathtand-maghi-kali-temple-in-april-preparation-committee-constituted/">धनबाद

: रथटांड़ माघी काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ अप्रैल में, तैयारी समिति गठित

पशुपालन विभाग ने दो लोगों को दिया दुधारू गाय

पशुपालन विभाग की ओर से 2 लोगों को दो दुधारू गाय दिया गया. बाल विकास परियोजना की ओर से 4 निःशक्त लोगों को ट्राईसाईकिल 1 निःशक्त को व्हीलचेयर दिया गया जबकि 1 छोटे बच्चे का अन्नप्रासन किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 लोगों को सेल्फ केयर कीट का वितरण किया गया. श्रम विभाग की ओर से 11 लोगों को पैंन्ट-शर्ट का पीस एवं 1 महिला को साड़ी का वितरण किया गया. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, उप सचिव एसडीएमएसी अलंकार तामाड़िया, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही