Search

 
 
 

बहरागोड़ा : करंट लगने से लाइनमैन घायल

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकटा पंचायत स्थित निश्चितपुर गांव का लाइनमैन सुब्रतो मान्ना (40 वर्ष) बुधवार शाम पावर हाउस के शट डाउन लेकर 11000 वोल्ट पर काम पर काम कर रहा था. अचानक बिजली आने से लाइनमैन को करंट लग गया और उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गये. घायल अवस्था में लोगों ने उसे तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद लाइनमैन को टीएमएच रेफर कर दिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Bahragora-CHC-Dharna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-short-film-competition-with-community-organized-at-kcc/">जमशेदपुर

: केसीसी में लघु फिल्म प्रतियोगिता “समुदाय के साथ” आयोजित
इधर, 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से उक्त लाइनमैन को एम्बुलेंस नहीं मिल पाया. इसको लेकर ग्रामीण उत्तेजित हो गये और स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया. स्वास्थ्य केंद्र ने तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और तुरंत एम्बुलेंस का प्रबंध कर लाइनमैन को टीएमएच भेज दिया. उपद्रव करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा के सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर धरना पर बैठ गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही