Search

बहरागोड़ा : बंगाल के माफिया झारखंड की सीमा में करवा रहे हैं बालू का अवैध उत्खनन

Baharagora (Himangshu Karan) : पश्चिम बंगाल के बालू माफिया बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन कर रहे हैं. प्रखंड के नागुड़साई और ढीपापाल मौजा में बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के बालू माफिया मशीन से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव करवा रहे हैं. परंतु प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mega-job-fair-in-employment-exchange-on-march-22-29-companies-will-recruit-3311-posts/">जमशेदपुर

: एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में मेगा जॉब फेयर 22 मार्च को, 29 कंपनी 3311 पदों पर लेगी भर्ती

बालू के अवैध उत्खनन से सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान

फिलहाल जिस स्थल पर बालू का उत्खनन हो रहा है यह पश्चिम बंगाल के सातमा क्षेत्र से सटा है. नदी में जेसीबी से बालू का उठाव कर वाहनों पर लोड करते सहज ही देखा जा सकता है. नदी के अंदर वाहनों का जमावड़ा लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर नदी में बालू का उठाव हो रहा है, वह क्षेत्र बहरागोड़ा सीमा में पड़ता है. पिछले कई माह से यहां बालू का उठाव हो रहा है. इससे झारखंड सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp