Search

 
 
 

बहरागोड़ा : महेशपुर-नूतनडीह सड़क जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में दर्जनों ग्रामीण सड़कें बदहाली के दौर से गुजर रही हैं. ऐसी ही एक सड़क गुहीयापाल पंचायत में महेशपुर से नूतनडीह तक जाने वाली सड़क है. यह सड़क कई साल से जर्जर अवस्था में है और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर अनेक गड्ढे बन गए हैं और नुकीले पत्थर निकल आए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-door-was-open-laptop-stolen/">जमशेदपुर

: खुला था दरवाजा, हो गयी लैपटॉप की चोरी

जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में है रोष

इस सड़क पर पैदल चलना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है. सड़क पर मोटर साइकिल और साइकिल के टायर नुकीले पत्थरों के कारण पंक्चर हो जाते हैं. विद्यार्थियों को विद्यालय और कॉलेज जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग काफी दिनों से कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. इसमें विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में काफी रोष है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही