Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मैत्री संगठन ने मेरुघाटी में स्वच्छता का संदेश दिया

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा बनकाटा पंचायत स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मेरुघाटी पिकनिक स्थल पर फैल रही गंदगी को रोकने के लिए नववर्ष के अवसर पर रविवार को एक अभियान चलाया गया. मैत्री संगठन के सदस्यों ने आने वाले सैलानियों के बीच जाकर कूड़े कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने का अनुरोध किया और कहा कि अपने पिकनिक स्थल की साफ-सफाई का दायित्व स्वयं लें. इस अवसर पर सदस्यों ने कई पेड़ों तथा विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चिपकाए तथा पंपलेट बांटे और लोगों को जागरूक किए. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/highway-collided-laborer-while-going-for-night-duty-died/">कोडरमा

: हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रात में ड्यूटी जाने के समय हुआ हादसा
इस कार्यक्रम में मैत्री संगठन के सदस्य कुमारेश गिरी, नंदलाल बेरा, संदीप साउ, अभिजीत कर, सनी डे, पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र बाप्पा दित्य डे, सौमित्र घोष, अमित मंडल, सोमनाथ कार आदि उपस्थित थे. मैत्री संगठन बहरागोड़ा के ऐसे सदस्य जो अन्य देशों में और शहरों में रहते हैं, वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अपना महत्यपूर्ण योगदान दिया. ऐसे सदस्यों में डॉ सुमन घोष, पंकज करण, सुरजीत पैड़ा आदि हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही