Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जंगली हाथियों के भय से स्कूल नहीं जा रहे हैं कई गांव के विद्यार्थी

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में सांडरा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे लुगाहारा गांव के पास जंगलों में विगत कई दिनों से करीब 50 जंगली हाथी जमे हुए हैं. हाथियों के कारण कई गांव के ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. कई गांव के विद्यार्थी दूसरे गांव स्थित मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय में पढ़ने के लिए नहीं जा पा रहे हैं. करीब 50 हाथी कई दल में बंट कर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. जंगल के रास्ते आना-जाना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-laws-evicted-the-woman-honored-with-presidents-award-from-the-house/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला को ससुरालवालों ने घर से निकाला

हाथियों के कारण परेशान हैं कई गांव के ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल से इन हाथियों को ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने खदेड़ कर लुगाहारा सीमा में प्रवेश करवा दिया है. हाथी इसी क्षेत्र में शरण लिए हुए हैं. इन हाथियों के कारण लुगाहारा, लधनबनी, भदुआ समेत कई गांव के ग्रामीण परेशानी में हैं. चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी व वन क्षेत्र के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि इन हाथियों को पश्चिम बंगाल सीमा से खदेड़ कर इस क्षेत्र में पहुंचा दिया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग इन हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं. क्विक रिस्पांस टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि इन हाथियों को खदेड़ा जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही