Baharagora (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के चौरंगी में 9.76 करोड़ की राशि से स्थापित मौदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से कई गांव में जलापूर्ति नहीं हो रही है. स्वर्णरेखा नदी में स्थापित इंटक वेल के 25-25 एचपी के दो मोटर में से मात्र एक मोटर ही चालू स्थिति में है. इसके कारण टंकी में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं चढ़ रहा है. ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा नदी से पाइप के माध्यम से पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाता है. पानी को फिल्टर कर टंकी में चढ़ाया जाता है और जलापूर्ति होती है. इस जलापूर्ति योजना के तहत 3.60 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई गई है. यहीं से 17 गांवों में जलापूर्ति होती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sub-divisional-officer-seized-overloaded-seven-highways-mining-and-transport-department-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर
: अनुमंडल पदाधिकारी ने ओवरलोड सात हाइवा किया जब्त, जांच में जुटा खनन विभाग
: अनुमंडल पदाधिकारी ने ओवरलोड सात हाइवा किया जब्त, जांच में जुटा खनन विभाग
Leave a Comment