Search

बहरागोड़ा : गलवान शहीद गणेश हांसदा का शहादत दिवस 16 जून को, तैयारियां पूरी

Baharagora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव में 16 जून को गलवान शहीद गणेश हांसदा का तृतीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. शहीद के स्मारक स्थल पर और मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के लिए भीड़ उमड़ेगी. शहीद के गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए मेला लगेगा. इसे लेकर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. समिति के अध्यक्ष शहीद गणेश हांसदा के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि शहादत दिवस की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. शहादत दिवस को लेकर यहां के ग्रामीणों में काफी उत्साह है. शहादत दिवस के मौके पर सुबह में पूजा-अर्चना होगी फिर श्रद्धांजलि सभा होगी. इसके बाद स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. समारोह आयोजित कर पंचायत क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp