Baharagora : आगामी 27 फरवरी को बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस विवाह समारोह में 20 जोड़ी गरीब बेटियों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न होगा. बहरागोड़ा में लगातार 7वीं बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हो रहा है. अब तक 137 गरीब बेटियों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी के आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में उक्ताशय का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा की जनता के अपार समर्थन तथा सहयोग से सात वर्षों से लगातार गरीब कन्याओं का विवाह सम्पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष 20 जोड़ी कन्याओं का विवाह आयोजित किया जाएगा. [caption id="attachment_533262" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Baharagora-Samuhik-Lagan-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-intellectual-forum-dedicated-calendar-to-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर
: अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को समर्पित किया कैलेंडर
: डाकबंगला में 23 जनवरी से सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का होगा आयोजन
: आदिवासी कल्याण केन्द्र की महिला समिति का गठन, अध्यक्ष बनी बसंती हेम्ब्रम
alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-intellectual-forum-dedicated-calendar-to-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर
: अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को समर्पित किया कैलेंडर
20 मंडप होंगे विवाह स्थल पर
विवाह स्थल पर 20 मंडप होंगे जहां वैदिक रीति से पंडित विवाह अनुष्ठान सम्पन्न करवाएंगे. कन्याओं को उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री, वस्त्र, बर्तन, आलमीरा तथा मिठाईयां उपहार के रूप में प्रदान किया जाएगा तथा विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए 25 हजार अतिथिओं को निमंत्रण भेजा जाएगा. विवाह स्थल पर अतिथियों के भोजन की व्यवस्था रहेगी. विवाह के दिन सभी वरों का बाजे- गाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाला जाएगा. डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि प्रतिवर्ष बहरागोड़ा में आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह समारोह वस्तुतः सामाजिक उत्सव का रूप ले चुका है. गरीब कन्याओं के माता-पिता को इस समारोह का साल भर से इन्तजार रहता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-subhash-mela-cum-goonj-mahotsav-will-be-organized-in-dak-bungalow-from-january-23/">चाकुलिया: डाकबंगला में 23 जनवरी से सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का होगा आयोजन
सामूहिक विवाह के सफल आयोजन हेतु कमेटी का होगा गठन
सामूहिक विवाह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा. इसमें युवाओं एवं महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहेगी. बैठक को जिला पार्षद भूपति नायक, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, जिला मंत्री निर्मल दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष, देवाशीष दास, मिन्टु पाल, देव प्रसाद दे, मुखिया झुमा नायक, विकास मित्र, बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, राजीव महापात्रा, उत्पला पैड़ा, काजल महाकुड़, उषा रानी बेरा, वीणा पात्र, मीनाक्षी जेना, अर्चना माईती तथा शकुन्तला महतो ने संबोधित किया. बैठक का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-formation-of-womens-committee-of-tribal-welfare-center-basanti-hembram-became-the-president/">किरीबुरू: आदिवासी कल्याण केन्द्र की महिला समिति का गठन, अध्यक्ष बनी बसंती हेम्ब्रम
Leave a Comment