Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भूतिया के पास माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर पांच घंटे से लगा जाम हटा

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत भवन के पास शनिवार को ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क को लगभग पांच घंटा से जाम कर रखा है. मालूम हो कि शनिवार की दोपहर एक पिकअप वैन के धक्का से साइकिल सवार पाथरा गांव के कान्हू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका 12 वर्षीय पुत्र बादल मुर्मू की दर्दनाक मौत हो गई. इससे आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर दोपहर 2 बजे सड़क को जाम कर दिया है. जाम स्थल पर बहरागोड़ा और बरसोल थाना की पुलिस मौजूद हैं. पुलिस पदाधिकारी ग्रामीणों को जाम हटाने के लिए समझा रहे थे. पुलिस पदाधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद ग्रामीण वार्ता के लिए तैयार हुए और वार्ता करने के लिए बड़सोल थाना गए. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया है. इसे भी पढ़ें : अदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-policemen-honored-for-thwarting-atm-robbery-incident/">अदित्यपुर

: एटीएम लूट की घटना को विफल करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी है लम्बी लाइन

[caption id="attachment_657187" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Baharagora-Accident-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की लगी लम्बी कतार.[/caption] ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने के कारण दोनों और वाहनों की लम्बी लाइन लग गई है. ग्रामीणों की मांग है कि यहां पर खड़े तमाम वाहनों के कागजात की पुलिस जांच करे. वाहन ओवरलोड है या नहीं इसकी भी जांच हो. ओवरलोड वाहनों और जिन वाहनों के कागज दुरुस्त नहीं है उनको जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए. क्योंकि जाम में अनेक भारी मालवाहक वाहन भी फंसे हुए हैं. ज्ञात हो कि टैक्स चोरी करने के लिए पिछले एक साल से भारी मालवाहक वाहन हाईवे की बजाय इस सड़क से होकर चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. एक संगठित गिरोह द्वारा इन वाहनों को इस मार्ग से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. गिरोह द्वारा प्रति वाहन 300 रुपये वसूली करने की बात बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mla-laid-foundation-stone-for-restoration-of-dam-and-canal/">सिमडेगा

: विधायक ने डैम और नहर के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है

भारी मालवाहक वाहन और ओवरलोड वाहनों के परिचालन से इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. पिछले 6 महीना में इस सड़क पर हुई दुर्घटनाओं में अब तक आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं. ग्रामीण काफी दिनों से इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को बंद कराने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए कई मौकों पर ग्रामीणों ने सड़क को जाम भी किया. प्रशासनिक पदाधिकारियों और कई नेताओं द्वारा भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद करने का आश्वासन भी दिया गया. परंतु कोई पहल नहीं हुई और भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से जारी रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही