Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को खिलाई गयी दवा

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को दवाई खिलाई गयी. इसका उद्देश्य बच्चों को होने वाली कृमि जनित बीमारियों से दूर रखना है. इस अभियान में विद्यालयों के शिक्षक के साथ चिकित्सा कर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया. बहरागोड़ा प्रखंड में कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष पर एक से लेकर 19 वर्ष तक के 64 हजार बच्चों को यह दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. आज अधिकांश बच्चों को दवाई खिलाई गई. जो बच्चे दवाई खाने में छूट गए हैं उनको 25 अप्रैल को दवाई खिलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drinking-water-crisis-in-community-health-center-due-to-transformer-failure/">चाकुलिया

: ट्रांसफार्मर खराब होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही