Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भाजपा बड़शोल मंडल की जगन्नाथपुर में बैठक सम्पन्न

Baharagora : बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर स्थित भाजपा बड़शोल मंडल कार्यालय में शनिवार की शाम मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों तथा पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में "हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ" आंदोलन के तहत 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान बड़शोल मंडल से बड़ी संख्या में रांची चलने की रूपरेखा तैयार की गयी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-swearing-in-ceremony-of-the-press-club-of-seraikela-kharswan-organized/">आदित्यपुर

: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसवां का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एक लाख से अधिक लोग घेराव करने जुटेंगे 

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 11 अप्रैल को भाजपा रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव करेगी. उन्होंने कहा कि 3 वर्षों से रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने, बालू, पत्थर तथा प्राकृतिक संसाधनों की धड़ल्ले से लूट खसोट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार एवं हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय के समक्ष एक लाख से अधिक लोगों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन तथा घेराव होगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mp-held-a-meeting-regarding-the-chief-ministers-secretariat-encirclement-program/">घाटशिला

: मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर सांसद ने की बैठक

ऐतिहासिक होगा सचिवालय घेराव : डाॅ गोस्वामी

डाॅ गोस्वामी ने कहा कि 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगा है. विगत तीन वर्षों से नियोजन नीति की अस्पष्टता के कारण राज्य में नियुक्तियां हो नहीं सकी. इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है. हेमंत सरकार चौतरफा विफल साबित हुई है. इस भ्रष्ट एवं निकम्मी गठबंधन सरकार से जनता निजात पाना चाहती है. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि 11 अप्रैल का मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा. बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता महादेव बैठा, राखोहरी मुखी, मानिक दास, लक्ष्मीकांत गिरी, सुशील मुंडा, रूपेश सिंह, लक्ष्मण घोष, लिटू आईच, गोपाल नायक, संदीप पाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही