Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : केशरदा उच्च विद्यालय की प्रबंध समिति की हुई बैठक

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा उच्च विद्यालय में बुधवार को आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. विद्यालय के विद्यार्थियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और विद्यालय प्रबंध समिति ने अंग वस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया. विधायक ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया.  बैठक में शिक्षकों ने विधायक को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करने की मांग की. विधायक ने कहा कि शिक्षा के विकास के प्रति हेमंत सोरेन की सरकार कृत संकल्पित है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Bahragora-Kesharda-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-oppose-setting-up-of-government-motor-driving-center-in-gudajhor/">घाटशिला

: गुडाझोर में सरकारी मोटर ड्राइविंग सेंटर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
उन्होंने कहा कि विद्यालय में असेंबली एडिटोरियम, साइकिल स्टैंड, क्लास रूम, स्कूल गार्डन आदि का निर्माण कराया जाएगा. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,गुरुचरण मांडी,समीर दास, अरुण बारीक, दीपक सिंह, राजीव गिरी, अनंता मोहंती, राजीव लेंका, नीनी मोहंती, अजय गिरी, रामदास हेंब्रम, विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार मंडल, धरम चंद, पुजाश्री मंडल, टुंपा महापात्र, रायमुनी हांसदा, पिंकी माईती, रवींद्र नाथ बेरा, सजल कुमार मंडल, परितोष मंडल, रूपचंद गिरी, सरोज कुमार महंती, सुसंत बारीक, देवकी बारीक, कल्पना नायक, मधुसूदन भुईया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही