Search

 
 
 

बहरागोड़ा : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य ने किया कई गांव का दौरा

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कोल्हान सदस्य आदित्य प्रधान ने बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव का दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने कई लोगों को सहायता की साथ ही कई मंदिरों में जाकर माथा टेका. उसके बाद ब्राह्मणकुंडी शिव मंदिर में शिव भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण करके क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. प्राधिकार के सदस्यों ने खेडुआ पंचायत के टुबली गांव के कविता बेरा के घर पहुंचे और उन्हें तिरपाल देकर सहायता की, तत्पश्चात ब्राह्मणकुंडी के प्रभार बेरा नामक व्यक्ति को चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की. प्रभास बेरा का किसी घटना में हाथ टूट गया है. इस मौके पर जगदीश साहू, पप्पू दंडपात, प्रदीप मिश्रा, कांचन पाल, सरोज साहू, टोटन पाल, दिलीप पाल, करमचंद साहू, अनूप नायक, मुन्ना प्रधान, सरोज प्रधान, जयंतो पात्र, रथ बाबू एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-atrocities-on-the-countrys-tribals-there-has-to-be-unity-chief-minister/">चाईबासा

: देश के आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार, एक होना होगा : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही