Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू को मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष स्वर्णरेखा नदी की बाढ़ से महुलडांगरी के किसानों की जमीन कट कर नदी में समां रही है. इससे कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है. खेत के कटाव को रोकने के लिए नदी तट पर तटबंध का निर्माण जरूरी है. मांग की गई है कि यहां पर जल्द से जल्द तटबंध का निर्माण कराया जाए. इस मौके पर कांग्रेस के तापस कुमार महापात्र, देवदत्त घोष, अमित राय, इमरान आलम, संतोष माले, रवि शंकर दास, गौर हरि पैड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-level-workshop-organized-under-cleanliness-fortnight/">बहरागोड़ा

: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही