Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मंत्री चंपई सोरेन व विधायक समीर महंती ने दी शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि

Baharagoda : गलवान के शहीद गणेश हांसदा के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम को आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन और विधायक समीर कुमार महंती कोषाफलिया गांव पहुंचे. बांसदा में स्थापित गलवान शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सभी शहीद के गांव पहुंचे और स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किया. चंपई सोरेन ने शहीद की मां कापरा हांसदा और पिता सुबदा हांसदा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और नमन किया. इस मौके पर शहीद के बड़े भाई दिनेश हांसदा, झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, महावीर मुर्मू, असित मिश्रा, मुखिया शिवचरण हांसदा, ललित मांडी समेत अन्य उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Baharagoda-Ganesh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rapido-bike-taxi-riders-donated-blood/">जमशेदपुर

: रैपीडो बाइक टैक्सी के राइडरों ने किया रक्तदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही